आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ ने नगर निगम के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

ग्वालियर।शुक्रवार को मेला मैदान में दोपहर 2 बजे से आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ ग्वालियर द्वारा नगर निगम के विरोध में मेला मैदान में सफाई ना किये जाने के कारण धरना प्रदर्शन किया गया। संघ का कहना है कि मेला मैदान में लगाये जाने वाले आतिशबाजी मेले में नगर निगम द्वारा समय सीमा में सफाई ना करने के कारण दुकानों की लाटरी लेट हो गई है, इसके बाद भी अभी तक सफाई नहीं हुई है।
आतिशबाजी मेले के संयोजक हरीश दीवान ने भी मेला मैदान में धरना दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम ग्वालियर और एसडीएम मुरार को पत्र भेजकर मेला मैदान की सफाई कराये जाने की मांग की थी, परन्तु 15 दिन व्यतीत होने के बाद भी सफाई नहीं कराई गई। इस कारण फुटकर विक्रेतागण का काफी नुकसान हो रहा है। धरना देने वालों मेंअनुज भिलवार, कमल कुशवाह, संदीप कुशवाह, सोनू बाथम, संजय तोमर, दिनेश जैन, विक्रम जाटव, अमित भिलवार, रविन्द्र शिवहरे, कमलेश सविता, मनोज गुप्ता, अमर चन्द शिवहरे आदि शामिल रहे।
विक्रेता संघ ने दी सफाई 
आतिशबाजी फुटकर विक्रेता संघ ग्वालियर के सचिव हरीश दीवान एडवोकेट ने बताया कि आतिशबाजी के फुटकर विक्रेता गण गिरवई की दुकानों से कभी भी माल नहीं लेते हैं। सभी दुकानदार भाई शिव काशी से डायरेक्ट माल मंगाते हैं और मेले में विक्रय करते हैं। हमारे द्वारा गिरवई पर लगी आतिशबाजी की दुकानों से कभी भी किसी प्रकार की आतिशबाजी नहीं ली जाती है। यह लोग बहुत महंगी बेचते हैं, इसलिए विक्रेता डायरेक्ट शिव काशी कंपनी से माल मंगा कर ही मेले में बेचते हैं।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->