ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तथा प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार अग्रवाल के संरक्षण में “प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें” विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ।
प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रवि शंकर पाठक ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण में प्रतियोगी परीक्षाओं की महत्ता और नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन व सकारात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता टाइम कोचिंग के सेंटर डायरेक्टर जे.पी. गुप्ता ने परीक्षा की रणनीति, प्रश्न हल करने की तकनीक तथा समय के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी और एप्टीट्यूड के व्यावहारिक प्रश्न हल करवाए। संचालन डॉ. अभिनव उपाध्याय ने किया, आभार डॉ. मनोज शर्मा ने व्यक्त किया। सेमिनार में लगभग 70 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।