कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथिगणों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन जीएमए ग्वालियर के अध्यक्ष व म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहाकि भारत सरकार की जो आत्म निर्भर भारत की जो सोच है । इसी के तहत आज का यह एमएसएमई डिफेंस का आयोजन किया जा रहा है । हमारे देश के कुल बजट का 17 प्रतिशत हिस्सा रक्षा बजट के लिए है, जो कि हमारी जीडीपी का 2 प्रतिशत हिस्सा है । इतने बड़े बजट का उपयोग यदि हम अपने देश के अंदर रक्षा उत्पादों में लगने वाली वस्तुओं के निर्माण में खर्च करेंगे, तो हमारे देश में आर्थिक सम्पन्नता भी आएगी एवं विषम परिस्थितियों में दूसरे देशों पर निर्भर भी नहीं रहना पड़ेगा । आज की यह कार्यशाला निश्चित रूप से ग्वालियर-चंबल में जो डिफेंस मैन्यूफेक्चरिंग जोन बनने जा रहा है, उसके लिए उपयोगी है और हमारे लघु उद्योगों के लिए भी उत्कर्ष साबित होगा ।
कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर जनरल, डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रॉडेक्शन, मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया विनोद कुमार, ज्वाइंट डायरेक्टर (एक्सपोर्ट), डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडेक्शन, मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया पी. एस. उन्नीराज, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एम.पी.आई.डी.सी., ग्वालियर, आईएएस श्रीमती अनीषा श्रीवास्तव, एसोसिएट डायरेक्टर, डीआरडीई-डॉ. विकास बी. धाकरे जी, चेयरमेन, एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल भूपिन्दर कुमार शर्मा, जनरल मैनेजर, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के. आर. मीना सहित PHD Chamber of Commerce and Industry के नई दिल्ली से पधारे वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं रक्षा क्षेत्र व प्रशासनिक विभागों से पधारे अतिथिगण, रक्षा विशेषज्ञ व स्थानीय एमएसएमई उद्यमी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर पैनल डिस्कशन कर उद्यमियों की जिज्ञासा का निराकरण किया गया । विशेषज्ञों के रूप में पी. एस. उन्नीराम, संयुक्त निदेशक डिफेंस उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय, लेफ्टि. कर्नल अमन सिंह, ग्रुप केप्टन सुशांत विश्वास, एयरफोर्स, हरीश भटनाकर, उप महाप्रबंधक, व्हीकल फेक्ट्री, जबलपुर, राजीव कुमार, उपनिदेशक एमएसएमई, भारत सरकार, आदित्य शर्मा, सहायक प्रबंधक, सिडबी, विवेक अग्रवाल, निदेशक, मेसर्स शक्ति इंजीनियरिंग, हर्षित गोयल, निदेशक, जीनियस ए.आई. प्रा. लि. शामिल थे ।