ग्वालियर। बिना लाइसेंस दुकान में अवैध रूप से रखे पटाखों के खिलाफ थाना मुरार व क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दुकान से 63 हजार रूपये कीमत के बुलट बम्ब, सुतली बम्ब, चकरी, अनार बम्ब आदि पटाखें जब्त किये हैं। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने मुरार क्षेत्रांतर्गत रामनगर कालोनी बारादरी में विकास गुप्ता नाम के द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री पटाखे रखने पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। डीएसपी अपराध मनीष यादव एवं सीएसपी मुरार संदीप बांगरे ने बताया कि पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रांतर्गत रामनगर कॉलोनी बारादरी में विकास गुप्ता नाम के द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री पटाखे आदि रखे गये हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मुरार गोविंद बल्लभ बगोली व थाना प्रभारी अपराध अमित शर्मा के द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये अनुसार रामनगर कॉलोनी स्थित दुकान पर जाकर देखा तो दुकान पर एक व्यक्ति मिला, जिससे नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम विकास गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता उम्र 40 साल निवासी रामनगर कॉलोनी बारादरी मुरार बताया। पुलिस द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर दुकान के अन्दर 02 प्लास्टिक की बोरी एवं 03 कागज के बड़े कार्टून में चकरी पटाखे, सुतली बम्ब, बुलट बम्ब आदि भरे हुये पाये गये एवं दुकान के अन्दर अग्निशमन एवं विस्फोटक पदार्थों पर नियंत्रण करने संबंधी कोई संसाधन नहीं पाये गये। पुलिस द्वारा दुकान संचालक विकास गुप्ता से विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में लायसेंस चाहा गया तो उसके द्वारा वर्तमान में लायसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।