स्वच्छ दिवाली 01 रुपये वाली अभियान के तहत तीन विशेष संग्रहण वाहन रवाना

ग्वालियर। दीपावली की खुशियों को जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छ दिवाली 01 रुपये वाली विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 21 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से घरों से निकलने वाली अनुपयोगी, लेकिन पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाकर उन्हें नया जीवन देने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को बाल भवन से विधानसभा क्षेत्रवार तैयार किए गए तीन विशेष संग्रहण वाहनों को उपायुक्त मुकेश बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे दीपावली की साफ-सफाई के दौरान निकलने वाली पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं को कचरे में फेंकने के बजाय अलग रखें और नगर निगम के विशेष संग्रहण वाहनों अथवा नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराएं। सामग्री साफ-सुथरी और दोबारा उपयोग के योग्य होनी चाहिए। आपकी अनुपयोगी वस्तु किसी जरूरतमंद के लिए अनमोल उपहार बन सकती है। नागरिकों की छोटी-सी सहभागिता शहर में कचरा कम करने, संसाधनों को बचाने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। क्षेत्रीय कार्यालयों में एकत्रित सामग्री को फूलबाग स्थित 3 आर सेंटर में लाकर छांटा जाएगा तथा उपयोग योग्य वस्तुओं को व्यवस्थित कर दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। अभियान की सबसे खास बात यह है कि दीपावली के बाद एकत्रित एवं उपयोग के लिए तैयार की गई वस्तुएं जरूरतमंद नागरिकों को मात्र एक रुपये में उपलब्ध कराई जाएंगी। 

posted by Admin
31

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->