आईटीएम ग्वालियर में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू-2026‘ का हुआ आयोजन


- गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और अपनी संस्कृति के सम्मान को सदैव बनाए रखना चाहिएः मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चौहान
- ऐन्कररिंग - तनुस्का माथुर, हंसिका और हरिओम शर्मा

- सीनियर्स ने किया नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत

- बॉलीवुड और लोक संगीत पर छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

- मोहम्मद सुधान खान, देवांश झा मिस्टर फ्रेशर और प्रतीक्षा पटसारिया, गायत्री पाठक ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब

ग्वालियर। आईटीएम ग्वालियर (इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर) में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू-2026‘ का आयोजन किया गया। संस्थान के सिथौली परिसर स्थित नाद एम्फीथिएटर में आकर्षक मंच सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और मनहोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर आईटीएम ग्वालियर के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चौहान,  डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. नितिन दीक्षित, डीन एकेडमिक्स डाॅ. एसएस चौहान, डीन आईक्यूएसी डाॅ. राजीव सिंह, डीन एडमिनिस्ट्रेशन डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, एमबीए विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रीति सिंह, बेसिक साइंस विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज मिश्रा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एसके शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डीन, प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 
गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और अपनी संस्कृति के सम्मान को सदैव बनाए रखना चाहिएः मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चौहान
फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू-2026‘ में आईटीएम ग्वालियर के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. दौलत सिंह चौहान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर संगीत और कला की समृद्ध परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। हमें इस गौरवशाली              सांस्कृतिक विरासत और अपनी संस्कृति के सम्मान को सदैव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने प्रत्येक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अपने सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों, रचनात्मक कार्यों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। तकनीकी दक्षता के साथ    सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है।
सीनियर्स ने किया नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू-2026‘ के माध्यम से सीनियर छात्र-छात्राओं ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस आयोजन ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों से परिचित होने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
बॉलीवुड और लोक संगीत पर छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू-2026‘ के दौरान  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। केतन एवं उनके ग्रुप, संस्कृति एवं उनके ग्रुप तथा मेधा चतुर्वेदी एवं उनके ग्रुप ने बॉलीवुड और लोक संगीत की धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संगीत और नृत्य के साथ छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और मंच पर प्रस्तुति देने के कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
मोहम्मद सुधान खान, देवांश झा मिस्टर फ्रेशर और प्रतीक्षा पटसारिया, गायत्री पाठक ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब
आईटीएम ग्वालियर में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू-2026‘ का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं के बीच आपसी समन्वय, मित्रता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। पार्टी के दौरान मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन प्रमुख आकर्षण रहा। अंडरग्रेजुएट (यूजी) वर्ग में बीबीए के छात्र मोहम्मद सुधान खान को मिस्टर फ्रेशर तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) की छात्रा प्रतीक्षा पाटसरिया को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, पोस्टग्रेजुएट (पीजी) वर्ग में एमबीए के छात्र देवांश झा ने मिस्टर फ्रेशर तथा एमबीए की छात्रा गायत्री पाठक ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया।


posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->