ईंधन व पर्यावरण बचाने डीआईजी विजय खत्री साइकल से पहुंचे आफिस

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद देशभर से पाजीटिव संदेश आने लगे है। शुक्रवार को छतरपुर रेंज के डीआईजी विजय खत्री ने भी अनूठा संदेश दिया। वह अपने डीआईजी कार्यालय अपने निवास से साइकल चलाकर पहुंचे। डीआईजी को साइकल चलाता देख पुलिसकर्मी तो अचंभित हुये, वहीं शहरवासी भी चैंक गये। सभी ने डीआईजी विजय खत्री के इस प्रयास की सराहना।
शुक्रवार को छतरपुर में भापुसे के वरिष्ठ अधिकारी व डीआईजी 42 डिग्री के गर्मी भरे मौसम में पेट्रोल ईंधन बचाने व पर्यावरण बचाने का संदेश देने के लिये अपने निवास से डीआईजी कार्यालय साइकल चलाकर पहुंचे। डीआईजी विजय खत्री का यह प्रयास बेहद सराहनीय है और निश्चित रूप से अन्य अधिकारियों व समाज के लिये प्रेरणादायक साबित होगा। 

posted by Admin
83

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->