25 क्षेत्रीय कार्यालयों में चल रहे हैं थ्री आर सेंटर
ग्वालियर ।लोगों के घरों से निकलने वाले अनुपयोगी सामान का पुन उपयोग करने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में थ्री आर सेंटर को बनाया गया था, इन थ्री आर सेंटरों में लोग अपने यहां का अनुपयोगी सामान पहुंचा रहे हैं। निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रारंभ किए गए सभी थ्री आर सेंटरों को रेनोवेट किया गया है।
नोडल अधिकारी अंकुर तोमर ने बताया कि संचालित इन थ्री आर सेंटरों में रिसाइकिल, रियूज, रिडयूज की अवधारणा को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी सामग्री पहुंचाना है। नागरिक पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने, घरेलू उपयोग की सामग्री, फर्नीचर एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं अपने नजदीकी आरआरआर सेंटर पर जमा कर सकते हैं। सभी क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत संचालित आरआरआर सेंटरो का संचालन संबंध राजस्व कर संग्रहको द्वारा किया जा रहा है। इन सेंटरों पर जमा सामग्री को जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इससे एक ओर जहां जरूरतमंद लोगों को सहायता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर अनुपयोगी वस्तुओं का बेहतर उपयोग होने से पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग मिलेगा।