राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए 2 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

- सभी पाठ्यक्रमों में एनआरआई व विदेशी छात्रों के लिए सभी तीन प्रतिशत प्रवेश आरक्षित रहेगा।
राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में सत्र 2026- 27 के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 02 जुलाई है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से सूचना जारी की गई है। ये एडमिशन वि.वि. की सभी अध्ययनशालाओं और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के स्कूल, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में नियमित छात्रों के प्रवेश के लिए है। एडमिशन के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की साइट www.rmtmusicandartsuniversity.com पर विजिट किया जा सकता है।

*ये होंगी सीटें*
 सभी शासकीय और अशासकीय संगीत एवं कला महाविद्यालयों व अध्ययनशाला विभागों में स्नातक स्तर प्रति कक्षा प्रति विषय 40 सीट और स्नातकोत्तर स्तर प्रति कक्षा प्रति विषय 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। महाविद्यालयों व अध्ययनशाला विभागों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर अतिरिक्त सीट का प्रावधान रहेगा। संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्कूल स्तर पाठ्यक्रमों हेतु प्रति विषय 40 सीट निर्धारित रहेंगी।

*यह होगी प्रकिया*
 सबसे पहले छात्रो को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन फॉर्म को विश्वविद्यालय अध्ययनशाला अथवा संबंधित महाविद्यालयों में जमा कराना होगा। संबंधित कोर्स संबंधी आवश्यक योग्यताएं पूर्ण होने पर ही अभ्यर्थियों का प्रवेश दिया जाएगा। 
सभी पाठ्यक्रमों में एनआरआई व विदेशी छात्रों के लिए तीन प्रतिशत प्रवेश आरक्षित रहेगा।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->