गर्मी से राहत देने सुबह से चौराहों पर शुरू हुए फव्वारे
ग्वालियर। शहर में भीषण गर्मी के चलते दिन में सडक पर निकलना भारी लगता है। दिन में चल रही लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए चौराहों पर फव्वारे (मिस्ट स्प्रे सिस्टम) शुरू कर दिए गए हैं। यह सिस्टम सुबह से लेकर रात तक कार्य कर रहे हैं। इन चैराहों से निकलने वाले लोगों को राहत मिल रही है। निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मिस्ट टावर (फव्वारे) शुरू कर दिए हैं। नगर निगम की इस पहल से राहगीरों और दुकानदारों को चिलचिलाती धूप में ठंडी फुहारों से राहत मिल रही है। यह सुविधा तापमान में कमी लाने और वातावरण में नमी बढ़ाने के लिए है। शहर के प्रमुख चौराहों पर इन मिस्ट टावर लगाए जा रहे हैं।