sandhyadesh

आदित्य वाहिनी ने जयंती पर आदि शंकराचार्य की प्रतिमा पर पूजन किया

आदि शंकराचार्य जयंती के पावन अवसर पर आदित्य वाहिनी ग्वालियर द्वारा जलविहार स्थित इटालियन गार्डन में स्थापित भगवान आदि शंकराचार्य की प्रतिमा पर पूजन एवं माल्यार्पण किया गया।
उनकी जयंती के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान आदि शंकराचार्य के जीवन, दर्शन एवं सनातन धर्म के प्रति उनके महान योगदान को स्मरण किया। आदित्य वाहिनी ग्वालियर सह प्रमुख डॉ वैभव शुक्ला ने बताया कि आदि शंकराचार्य ने भारतीय संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्मिक परंपरा को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया। आदि शंकराचार्य जी को भगवान शिव का अवतार माना जाता है, उन्होंने भारत वर्ष में भ्रमण कर संपूर्ण  हिंदू समाज को एक किया , एवं भारत के चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की एवं चार धाम, एवं ज्योतिर्लिंगों का भी पुनरुद्धार किया। 
कार्यक्रम में पंडित आशुतोष शर्मा गुरुदास ने विधि विधान से शंकराचार्य का पूजन किया एवं शंकराचार्य की स्तुति का गायन किया। तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण हुआं। एवं सभी ने जलपान ग्रहण किया। सभी में हर्ष और उल्लास के साथ भक्ति भावमय वातावरण निर्मित हुआ। आदित्य वाहिनी ग्वालियर, पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग द्वारा स्थापित संस्था है, जो युवाओं के मध्य धर्म जागरण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र चेतना का कार्य करती है।
कार्यक्रम में आदित्य वाहिनी के प्रमुख आलेख शर्मा, सह-प्रमुख डॉ वैभव शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी एड. सुधीर शर्मा, ज्योति कुशवाह ,गायत्री चौहान, डॉ आभा सहाय, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व गौ रक्षा प्रमुख प्रमोद चौहान, केशव अग्रवाल, ऋतिक कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
22

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->