sandhyadesh

ऊर्जा बचत की दिशा में नगर निगम की बड़ी पहल, स्मार्ट मीटर से लाखों रुपये की बचत

ग्वालियर । नगर निगम द्वारा ऊर्जा संरक्षण और व्यय नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शहर में एनर्जी ऑडिट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस संबंध में सहायक यंत्री विद्युत रामबाबू दिनकर ने बताया कि निगम आयुक्त संघ प्रिय के विशेष प्रयासों से यह कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य विद्युत खपत में पारदर्शिता लाना एवं अनावश्यक खर्च में कमी करना है।
उन्होंने बताया कि एनर्जी ऑडिट का कार्य फर्म मै. शिनफील्ड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। प्रथम चरण में नगर निगम के विभिन्न विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक कुल 1311 कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 551 स्मार्ट मीटरों के आधार पर मार्च 2026 माह के विद्युत बिल जारी किए गए हैं। इन 551 स्मार्ट मीटरों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मार्च 2026 में कुल विद्युत बिल राशि 79,53,860 रुपये रही, जबकि पूर्व में सितंबर 2025 माह में यह राशि 1,04,10,908 रुपये थी। इस प्रकार मात्र छह माह में ही 24,57,048 रुपये की उल्लेखनीय बचत दर्ज की गई है, जो ऊर्जा प्रबंधन की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।
 दिनकर ने बताया कि आगामी महीनों में नगर निगम के सभी विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। इस पहल से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि विद्युत उपभोग का सटीक आकलन भी संभव हो सकेगा, जिससे भविष्य में और अधिक प्रभावी योजना बनाना आसान होगा।नगर निगम की इस पहल को शहर में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->