गायत्री चेतना केंद्र में मां गायत्री, सरस्वती, और लक्ष्मी जी की दिव्या प्राण प्रतिष्ठा 24 अप्रैल को
23 अप्रैल शाम 4:00 बजे से कलश यात्रा
ग्वालियर ।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के गायत्री चेतना केंद्र गायत्री विहार पिंटो पार्क ग्वालियर पर स्थित गायत्री चेतना केंद्र पिंटौ पार्क पर शांति कुंज हरिद्वार द्वारा 24 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे मां गायत्री मां सरस्वती एवं मां लक्ष्मी जी की दिव्या प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है । इसके उपलक्ष्य में 23 अप्रैल गुरुवार को शाम 3:00 बजे भव्य कलश यात्रा सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी जो पिंटो पार्क पानी की टंकी से होते हुए गायत्री चेतना केंद्र पर संपन्न होगी कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर एवं विशिष्टअतिथि शांतिकुंज हरिद्वार के व्यवस्थापक श्री योगेंद्र गिरी जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।