sandhyadesh

नवीन परिचय पत्र हेतु HRMS डेटा अद्यतन विशेष अभियान

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशों के अनुपालन में नवीन परिचय पत्र जारी करने हेतु HRMS पोर्टल पर कर्मचारियों के फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक विवरणों के अद्यतन के लिए 11 फरवरी 2026 से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर चरणबद्ध रूप से HRMS कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

घाटमपुर, ग्वालियर, डीजल शेड, उरई, झांसी, ललितपुर, बांदा, लॉबी, पीडब्ल्यूएवाई कार्यालय, विभिन्न स्टेशनों तथा विभागीय डिपो सहित अन्य इकाइयों में आयोजित इन कैंपों में कार्मिक लिपिकों द्वारा कर्मचारियों का HRMS डेटा मौके पर ही अपडेट किया गया। अभियान का प्रमुख उद्देश्य रेलवे बोर्ड द्वारा पारित दिशानिर्देशों के अनुरूप कर्मचारियों के परिचय पत्र हेतु आवश्यक फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य अनिवार्य सूचनाओं का शत-प्रतिशत अद्यतन सुनिश्चित करना है, जिससे भविष्य में पहचान पत्र निर्गमन की प्रक्रिया सुगम एवं त्रुटिरहित हो सके।

इस विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 894 कर्मचारियों का HRMS डेटा सफलतापूर्वक अपडेट किया जा चुका है। साथ ही 1500 से अधिक कर्मचारियों को HRMS से संबंधित आवश्यक जानकारी, प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे वे अपने अभिलेखों के अद्यतन के प्रति जागरूक हो सकें। उल्लेखनीय है कि यह विशेस अभियान 24 फ़रवरी 2026 तक जारी रहेगा |

मंडल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों का डेटा निर्धारित समय-सीमा में अद्यतन हो, ताकि नवीन पहचान पत्र निर्गमन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। कर्मचारियों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित कैंपों में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी उपलब्ध कराएं। मंडल रेल प्रशासन इस प्रकार के जनहितकारी एवं कर्मचारी-हितैषी अभियानों के माध्यम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

posted by Admin
67

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->