सिंधिया पूर्व से, प्रभात या पवैया आयेंगे दक्षिण से; चर्चाएं तेज

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी आहट के साथ ही राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। भाजपा राज्य में अपनी मौजूदा सरकार बचाये रखने के लिये हरसंभव प्रयास कर रही है। पूरे देशभर के भाजपा नेता, विभिन्न सरकारों के मंत्री व मुख्यमंत्री और विधायक राज्य के हर जिले में तैनात किये जा रहे हैं। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का रूखापन पार्टी के लिये चिंता का विषय बनता जा रहा है। 
अब ऐसी खबरें भी आ रही है कि कांग्रेस के दिग्गज विधायक डा. सतीश सिंह सिकरवार को घेरने के लिये पूर्व सीट से दिग्गज भाजपा नेता केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी उतारा जा सकता हैं। जैसे मध्यप्रदेश में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित दिग्गज भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को चुनावी मैदान में अचानक उतारा गया है। वैसे ही अब डा. सतीश सिकरवार को घेरने के लिये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्व में उतारा जा सकता हैं। बताया जाता है कि यदि इसमे किसी प्रकार का पेंच फंसा तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व्हीडी शर्मा को भी पूर्व भेजा जा सकता है। व्हीडी शर्मा पार्टी के इस समय लोकप्रिय नेता हैं और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी उनके साथ हैं। इसीलिये डा. सतीश सिंह सिकरवार से मुकाबले के लिये पार्टी आलाकमान से जुड़े कुछ नेताओं ने उनका नाम सुझाया है। 
कुल मिलाकर भाजपा पूर्व सीट को अपनी प्रतिष्ठापूर्ण सीट मानकर कुछ भी निर्णय ले सकती हैं। वहीं दक्षिण में कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को घेरने के लिये पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा या पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को लड़ाय जा सकता हैं। यह दोनों नेता कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को घेरने की रणनीति बनाने के लिये होमवर्क भी कर चुके हैं। इधर कुल मिलाकर पूर्व और दक्षिण सीटों पर भाजपा एकाएक उम्मीदवार घोषित करेगी, यह दोनों सीटें अब भाजपा आलाकमान के लिये एक चुनौती के रूप में हैं। 

posted by Admin
2055

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal

!-- Google Analytics snippet added by Site Kit -->