यूरोपीय देशों के दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, लंदन पहुंचने पर हुआ स्वागत

यूरोपीय देशों के दौरे पर गए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को लंदन पहुंचे। यहां होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से सीएम मोहन यादव का स्वागत किया। बता दें कि सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए आज से यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लंदन पहुंचने पर यूके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी के साथ ब्रीफिंग की। बता दें कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए सीएम मोहन यादव यूनाइटेड किंगडम (यूके) और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री यादव के साथ उनके प्रमुख सचिव सचिव संजय शुक्ला, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हुए।

posted by Admin
966

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->