ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए : MPCCI

ग्वालियर । ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ह. निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 12438/12437) का ठहराव नहीं होने से ग्वालियर अंचल के यात्रियों को हैदराबाद आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जबकि ग्वालियर में 04 अन्य राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नियमित रूप से हो रहा है, परन्तु ह. निजामुद्दीन-सिंकदराबाद राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होने से हैदराबाद के लिए सीधा रेल संपर्क नहीं होने पर म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा केन्द्रीय रेलमंत्री अश्‍विनी वैष्णव एवं केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र प्रेषित कर, उक्त ट्रेन का ठहराव ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर किए जाने की माँग की गई है ।
अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि ‘ग्वालियर’ मध्यप्रदेश का एक प्रमुख ऐतिहासिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं पर्यटन केंद्र है । ग्वालियर शहर आसपास के अनेक जिलों के नागरिकों के लिए भी रेल यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र है । वर्तमान में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के सीमित ठहराव के कारण यात्रियों को देश के प्रमुख महानगरों की यात्रा के लिए अपेक्षित सुविधाएँ नहीं मिल पा रहीं हैं । अतः चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा माननीय केन्द्रीय मंत्रीद्वय से ग्वालियर स्टेशन से होकर गुजरने वाली ह. निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की समीक्षा कराकर, क्षेत्रीय आवश्‍यकता तथा व्यावसायिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराने की माँग की है, ताकि इससे ग्वालियर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों तथा अन्य यात्रियों को हैदराबाद आवागमन में सुविधा हो सके और क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को भी इससे प्रोत्साहन मिल सके ।

posted by Admin
28

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->