छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बताए कचरा रूपी राक्षस के दुष्प्रभाव
ग्वालियर । नगर निगम और भारतीयम विद्या निकेतन द्वारा आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए महाराज बाडा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस नाटक का किरदार कचरा रूपी राक्षस किस प्रकार प्रकृति को नष्ट कर रहा है, यह जानकारी आम जनों को दी गई।
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए महाराज बाडा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का मंचन भारतीयम विद्या निकेतन के छात्रों ने किया। नाटक के माध्यम से छात्रों ने बताया कि किस प्रकार पॉलिथीन हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं, गीला सूखा सहित अन्य प्रकार के कचरे को अलग-अलग नहीं करने से किस प्रकार कचरे के पहाड खड़े हो रहे हैं। जिससे प्रकृति प्रदूषित हो रही हैं। नाटक के माध्यम से लोगों को सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, गीला कचरे से खाद बनाने एवं अपने घरों से ही कचरा अलग-अलग कर डोर टू डोर टिपर वाहन में देने के प्रति जागरूक किया गया।