जीवाजी क्लब की कार्यकारिणी बैठक इंडियन काफी हाउस में, क्या फूड व सीटिंग सही नहीं?


ग्वालियर। गत दिवस पत्रकारों से चर्चा में बेहतर फूड व अच्छी व्यवस्थाओं, बेहतर रेस्टोरेंट का दावा करने वाले जीवाजी क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ और सचिव संजय वर्मा ने स्वयं अपनी जीवाजी क्लब की कार्यकारिणी की बैठक परसों इंडियन काफी हाउस में बुलाई। अब इससे जीवाजी क्लब सदस्य और कार्यकारिणी सदस्य अचंभित थे कि जीवाजी क्लब की कार्यकारिणी की बैठक इंडियन काफी हाउस में हो रही हैं।
कई कार्यकारिणी सदस्य इस बात पर अचंभित थे कि दो दिन पूर्व पत्रकारों से बेहतर फूड, बेहतर मीटिंग रूम का दावा करने वाले अध्यक्ष सेठ साहब व सचिव संजय वर्मा जीवाजी क्लब की कार्यकारिणी की बैठक क्लब में नहीं कर रहे, बल्कि क्लब से बाहर कर रहे है, क्या जीवाजी क्लब में कार्यकारिणी की बैठक का स्थान उपलब्ध नहीं है या फूड की क्वालिटी में पदाधिकारियों को कोई संदेह है। 

posted by Admin
176

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->