कृषि विश्वविद्यालय का 12वाँ दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को

- राज्यपाल पटेल होंगे मुख्य अतिथि, 666 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जायेंगी
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का द्वादश (12वां) दीक्षांत समारोह 15 अक्टूबर को अपरान्ह 3.30 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में 666 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जायेंगीं। कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्र ीऐदल सिंह कंषाना एवं भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह से पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल अपरान्ह 3.15 बजे कृषि महाविद्यालय स्थित सीएआईआई में नवीन सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का लोकार्पण करेंगे। 
विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 4 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जायेंगे। इनमें स्नातक के 2 एवं स्नातकोत्तर व पीएचडी के 1 - 1 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा तीन विद्यार्थियों को सिरताज बहादुर सिन्हा स्मृति नगद पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में गत 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2026 के बीच उपाधि पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जायेंगीं। इनमें स्नातक के 345 स्नातकोत्तर के 294 एवं पीएचडी के 27 विद्यार्थियों सहित कुल 666 विद्यार्थियों को मिलने वाली उपाधियां शामिल हैं। समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ उनके परिजन भी शामिल होंगे। 

posted by Admin
59

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->