'बांग्लादेश का उदय' पुस्तक का विमोचन 9 अक्टूबर को,जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सपत्नीक होंगे शामिल


*ग्वालियर। *वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय की तृतीय पुस्तक *'बांग्लादेश का उदय'* का विमोचन समारोह आगामी *9 अक्टूबर को शाम 4 बजे, कैंसर पहाड़ी स्थित शीतला सहाय सभागार, ग्वालियर* में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में *भारतीय थल सेना के सेवानिवृत्त अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नीक शामिल होंगे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता द्विवेदी भी विमोचन समारोह में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन वीरेश प्रताप सिंह करेंगे, जबकि कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि 'बांग्लादेश का उदय' पुस्तक बांग्लादेश के राजनीतिक बदलावों उससे जुड़े जटिल यथार्थ और अनछुए पहलुओं पर पाठकों का ध्यान खींचती है । इस तरह बांग्लादेश और भारत से जुड़ा यह शोधपरक दस्तावेज है। पुस्तक में बांग्लादेश के उदय से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम और उसके विविध संदर्भों को समझने का प्रयास किया गया है। विमोचन समारोह के दौरान पुस्तक की विषयवस्तु और उसके प्रमुख पक्षों पर चर्चा भी आयोजित की जाएगी। डॉ. केशव पांडेय की यह तीसरी पुस्तक है। इससे पूर्व वे साहित्य और सामसामयिक विषयों पर निरंतर लेखन करते रहे हैं।

आयोजकों ने सभी साहित्यप्रेमियों, सुधीजनों और शोध छात्र-छात्राओं सहित शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->