नशामुक्ति एवं गांधी दर्शन पर प्रतियोगिताओं का आयोजन



शासकीय आदर्श विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के अन्तर्गत केन्द्रीय थीम 'नशामुक्ति एवं गांधी दर्शन' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई 

मीडिया प्रभारी डॉ सुयश कुमार एवं डॉ राजनारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, आत्मसंयम, स्वच्छता एवं सामाजिक सेवा के विचारों से परिचित कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना था

केंद्रीय थीम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गांधी दर्शन तथा नशामुक्ति, युवाओं पर नशे के दुष्प्रभाव एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए

भाषण प्रतियोगिता में गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को नशामुक्त जीवन से जोड़ते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए. प्रतिभागियों ने नशे के सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया. वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से केंद्रीय थीम को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. पोस्टरों में 'नशे को ना - जीवन को सत्य, अहिंसा, आत्मसंयम, नशा मुक्ति युवा एवं समाज जैसे संदेशों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया गया

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनीता चौरसिया, द्वितीय स्थान पूनम, तृतीय स्थान आभास गोयल ने प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान करण बंसल, द्वितीय स्थान निधि शर्मा, तृतीय स्थान प्रियांशु  ने प्राप्त किया. पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सानिया पटेल द्वितीय स्थान कामना मेहर एवं तृतीय स्थान जोया खान ने प्राप्त किया

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि डॉ एचसी श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष भौतिकी ने स्वयंसेवकों को एनएसएस से जुड़ने, समाज सेवा करने एवं व्यक्तित्व निर्माण कर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि डॉ एके बरैया, पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों  एवं विद्यार्थियों को एनएसएस से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया. विशिष्ट अतिथि डॉ सीमा शर्मा, प्राध्यापक, अंग्रेजी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि एनएसएस गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण का अवसर प्राप्त होता है और इसमें अधिकाधिक विद्यार्थियों को भागीदारी करनी चाहिए. अवसर पर डॉ राकेश टेगर, डॉ मंजू सिकरवार सहित स्वयंसेवक प्रतिनिधि इच्छा शर्मा एवं अमित जाटव , निखिल, विश्वजीत, नरेंद्र, मानसी, पूनम महक, दिव्यांशु एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम संचालन एवं स्वागत उद्बोधन डॉ अर्चना श्रीवास्तव द्वारा तथा धन्यवाद डॉ कमलेश कुमार निगम द्वारा व्यक्त किया गया
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->