दुर्वांकर एवं रोटरी क्लब हेरिटेज का आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण शिविर 15 से

ग्वालियर। दुर्वांकर लोक कल्याण समिति एवं रोटरी क्लब हेरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में बालिका एवं महिलाओं के आत्मरक्षार्थ  के लिए तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर 15 अगस्त से 17 अगस्त तक केआरजी कॉलेज कंपू पर आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी दुर्वांकर समिति की अध्यक्ष स्मिता नवीन पवार, सीमा भदौरिया, शोभा पाठक एवं रोटरी क्लब हेरिटेज के अध्यक्ष विवेक तिवारी ने दी।
पदाधिकारियों ने बताया इस शिविर में ऑल इंडिया कराटे चैंपियन बलवंत सिंह देवड़ा बालिका एवं महिलाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण प्रतिदिन दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 12 वर्ष से अधिक की बालिका एवं महिलाएं भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर को लगाने का उद्देश्य वर्तमान युग में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा की बहुत आवश्यकता है, जिसके लिए यह प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। वही दुर्वांकर लोक कल्याण समिति की अध्यक्ष स्मिता नवीन पवार ने बताया कि हम महिलाओं  के आत्मरक्षार्थ के लिए गर्मियों के दिनों में प्रशिक्षण शिविर भी लगते हैं जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को तलवारबाजी, लाठी चलाना एवं कराटे का प्रशिक्षण दिया है और हमारी संस्था महिलाओं के उत्थान एवं आत्मरक्षा के लिए कार्य करती है| पत्रकार वार्ता में आरती दांतरे, सुनीता खांनवलकर, किरण यादव, शोभा त्रिपाठी निशा जादौन, मोनिका राणा सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

posted by Admin
69

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->