अपने पूर्वजों की याद में एक पौधा अवश्य लगाएं: जोहरी
आल इंडिया कायस्थ महासभा की बैठक आयोजित
ग्वालियर: आल इंडिया कायस्थ महासभा की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जोहरी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यू विवेकानंद कालोनी में संजय श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में अजय जोहरी ने कहा की जो पौधे हमने शहर में लगाए हैं उनका निरीक्षण सभी साथी करेंगे। उसमें कितने पौधे सही से बढ़ रहे हैं का ध्यान रखा जाएगा।
जोहरी ने कहा कि सभी साथियों से व समाज के सभी सहयोगी जनों से में आह्वान करता हूं कि सर्व पितृ अमावस्या पर समाज के लोग अपने पूर्वजों की याद में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। उसे पौधे को लगाने का फोटो खींचकर ऑल इंडिया का ईस्ट महासभा के पोर्टल पर डालें जिससे हरियाली तो होगी तथा हमारे पितरों को भी शांति मिलेगी आगामी भविष्य में सामाजिक रचनात्मक कार्यों की ओर समाज को जोड़कर सामाजिक समरसता का संदेश दें सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने जिले में ऐस आयोजन करें तभी हमारी सफलताओं का महत्व बढ़ेगा और समाज एकजुट होगा। बैठक में संभागीय अध्यक्ष शिवानंद सहाय सक्सेना, जिला संयोजक विवेक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष योगेश भटनागर, मनोज सक्सेना, अनूप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखें और इन सभी प्रस्तावों का समर्थन किया।