कोबिड में 108 दिवंगतों के मोक्ष सर्व पितृ अमावस्या 10 को होगा , निशुल्क पंजीयन आज से हिन्दू महासभा भवन में होंगे
ग्वालियर 6 अक्टूबर । कोविड काल में लक्ष्मीगंज मुक्ति धाम में 108 अस्थियों का मोक्ष के लिए हिंदू महासभा ने 5 साल पूर्व गंगा जी में विसर्जन कर हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में गरूड़ पुराण, आत्मा की शांति हवन पंडित गिरिराज गुरुजी से कराया था। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने उनकी आत्मा की शांति, ईश्वर ऐसी आपदा कभी भी नहीं आएं एवं सभी के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए त्र्यो वारषी पटा , श्राद्ध , तर्पण, विसर्जन दिनांक 10 अक्टूबर सर्व पितृ अमावस्या को सुबह 11-30 बजे से हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में श्री महेश मुदगल एवं श्री राजीव चड्ढा जी के मुख्य संयोजकत्व में कराएंगे। इस अवसर पर सभी समाजों के अध्यक्ष , प्रमुखों आमंत्रित किया है। जो 108 अस्थियों के अनुज अपनों को मोक्ष के लिए या समाज सेवी भाग लेने के इच्छुक हो वह निशुल्क पंजीयन कराकर पूजन में भाग लेने दिनांक 7 अक्टूबर को सायं काल 4-00 बजे से 6-00 बजे तक रामबाबू सेन,पवन गुप्ता को हिन्दू महासभा भवन में पंजीयन करा सकते हैं।
लोकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष, अखिल भारत हिन्दू महासभा, ग्वालियर