आर्किड स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित



ग्वालियर। सेवा संकल्प लॉयंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा आर्किड स्कूल, माधोगंज, रॉक्सी टॉकीज के पास पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 50 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने मानवता में सद्भाव की भावना को सुंदर एवं रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवांगी चायकर, कक्षा 8, द्वितीय स्थान महेश महोर, कक्षा 7 तथा तृतीय स्थान नाव्या आशिया, कक्षा 8 ने प्राप्त किया। क्लब द्वारा तीनों विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा विद्यालय परिसर में 11 पौधों का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में लायंस सेवा सप्ताह चेयरमैन एमजेएफ लायन नरेंद्र सिंघल, चीफ एरिया लीडर एमजेएफ लायन अजय सप्रा, पीस पोस्टर प्रतियोगिता संयोजक लायन दीपिका जैन, सेवा सप्ताह सचिव लायन प्रवीण गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश वाटवानी, रीजन चेयरपर्सन लायन सलिल गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन लायन राकेश अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लायन संजय नीखरा, सर्विस वीक पीआरओ लायन ज्योति अग्रवाल सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन लायन अश्विन बंसल द्वारा किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन अजय बत्रा, सचिव लायन रोशन गाबरा एवं कोषाध्यक्ष लायन अमित अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल के लायन सतीश भल्ला, लायन राजवीर सिंह राठौर, लायन राहुल करीरा सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को आयोजित करने में लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल के नवीन सदस्य, लायन संभाजी अवाड़ का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवता में सद्भाव, रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल
टीम 2026–27

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->