कैंसर हास्पीटल एवं शोध संस्थान , आईएमए ग्वालियर तथा रोटरी क्लब ग्वालियर का कैनडिस 30 को
ग्वालियर। कैंसर हास्पीटल एवं शोध संस्थान , आईएमए ग्वालियर तथा रोटरी क्लब ग्वालियर कैनकिडस के सौजन्य से पीडिएट्रिक कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर खुशियों की उडान फन फेयर का आयोजन 30 सितंबर को दोपहर ढाई बजे से छह बजे तक कैंसर हास्पीटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर में किया जाएगा।
इस अवसर पर कैंसर की जंग जीत चुके बच्चों कैंसर सरवाईवर चिल्ड्रन के लिये रोटरी क्लब ग्वालियर के सौजन्य से विभिन्न गेम्स , मनोरंजक गतिविधियां एवं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उददेश्य इन बहादुर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके आत्मविश्वास को बढाना और समाज के सामने उनके प्रेरणादायक यात्रा को प्रस्तुत करना है।