कै. माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि 30 सितम्बर को, भजन संध्या होगी
ग्वालियर। कै. माधवराव सिंधिया की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 सितम्बर को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल एवं बाल खाण्डे ने बताया कि कै. माधवराव सिंधिया को श्रृद्धाजलि अर्पित करने के लिए प्रातः 09 बजे अम्मा महाराज की छत्री में पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है। नदी गेट पर प्रातः 8 बजे कै. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की जाएगी।
अम्मा महाराज की छत्री स्थित गोपाल मंदिर में सायंकाल 4ः30 बजे प्रसिद्ध गायक राजेश जैन एवं शिन्नी कालविन्ट एवं साथी कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत कर स्वरांजली के द्वारा कै. माधवराव सिंधिया के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर चारों धर्मो के गुरूओं को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 1000 बिस्तरों के अस्पताल पर मरीजों को सुरेश पहलवान के द्वारा भोजन वितरण, पार्षद नवीन यामिनी परांडे द्वारा महाराज बाडे पर भोजन वितरण एवं सुरेन्द्र परमार (चच्चू) द्वारा मुरार स्थित 7 नंबर चैराहे पर फल वितरण किया जाएगा। दिनेश शर्मा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। एमआईटीएस सम-विश्वविद्यालय में कै. माधवराव सिंधिया को पुष्पांजली एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पुरूषोत्तम भार्गव द्वारा चन्द्रवदनी नाका स्थित माधव अंधाश्रम में सुबह का नाश्ता एवं दोपहर का भोजन वितरित किया जाएगा। पार्षद अनिल सांखला द्वारा 20 एयर कूलर 1000 बिस्तर अस्पताल में तथा 02 वाटर कूलर शिक्षण संस्थाओं को प्रदान किए जाएंगे। पार्षद मोहित जाट द्वारा माधव पुस्तकालय को एक वाटर कूलर प्रदान किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अमर कुटे द्वारा सुपर स्पेशलटी हाॅस्पीटल में निशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा। शिल्पा हिमांशू खत्री द्वारा स्वर्ग सदन आश्रम, गुड़ी गुड़ा का नाका लश्कर में मेडिकल कैंप एवं मुफ्त दवा वितरण का आयेाजन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा द्वारा कुष्ठ आश्रम में फल वितरण, जनसेवक दिनेश जैन द्वारा 1000 बिस्तर अस्पताल में पौधारोपण, धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा सिंधिया पार्क सिटीसेंटर में माल्यार्पण, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, डाॅ. नरेश देव, मुक्तेश जैन द्वारा गायों की सेवा हेतु चारा खिलाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बालखाण्डे, यामिनी नवीन परांडे पार्षद, गुड्डू वारसी,पूर्व पार्षदकिशन मुदगल, सुरेन्द्र शर्मा,सरपंच, रामनारायण मिश्रा,राजकुमार गुप्ता,रामसुन्दर रामू, अमर कुटे, शिल्पा हिमांशू खत्री, दिनेश शर्मा, पार्षद मोहित जाट,सुरेन्द्र परमार,चच्चू,, डाॅ. नरेश देव, सुरेश पहलवान,पार्षद अनिल सांखला, कौशलेन्द्र राजावत,, जयंतज जपे ने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कै. महाराज के प्रति अपनी सच्ची श्रृद्धांजलि अर्पित करें।