RJIT NSS के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित


विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, रक्तदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

 ग्वालियर | रुस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RJIT), BSF Academy Gwalior में RJIT NSS के तत्वावधान में Composite Hospital, BSF Academy Gwalior में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में श्री राघवेन्द्र सिंह, कमांडेंट, STC एवं OSD-RJIT, डॉ. प्रशांत कुमार जैन, प्राचार्य, RJIT तथा डॉ. उमा शंकर शर्मा, NSS समन्वयक एवं Dean Students Welfare, RJIT की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कुमार जैन ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें सामाजिक सेवा एवं मानव कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

शिविर में विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों के जीवन बचाने के इस मानवीय कार्य में योगदान दिया। शिविर के माध्यम से “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश दिया गया।

शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में NSS स्वयंसेवकों राज वर्धन सिंह सिकरवार, अंशुल शर्मा, अनुज शर्मा, शिवम शर्मा एवं आशुतोष सिंह कुशवाह की सक्रिय भूमिका रही। स्वयंसेवकों ने पंजीकरण, प्रतिभागियों के मार्गदर्शन, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम के समन्वय से जुड़े दायित्वों को जिम्मेदारीपूर्वक निभाया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शिविर ने विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया।

posted by Admin
41

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->