निगमायुक्त ने किया वार्ड 62 का निरीक्षण
ग्वालियर । निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने मंगलवार की सुबह वार्ड क्रमांक 62 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय में कर्मचारियों से बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ चंदुपुरा एवं षिवपुरा गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवों में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के निर्देष अधिकारियों को दिए।
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने वार्ड क्रमांक 62 का निरीक्षण किया। वार्ड 61 स्थित चंदुपुरा गांव में निगमायुक्त को नालियां नहीं थी, जिसके कारण गंदा पानी सडक पर फैल रहा था। निगम आयुक्त ने तत्काल नालियों के निर्माण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने वहां पर सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने शिवपुरा गांव का निरीक्षण किया, वहां पर सडक पर गड्ढे मिले। निगमायुक्त ने तत्काल पेचवर्क कर सडक को ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 22 का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर चेक किया, साथ ही सम्पत्तिकर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शिवपुरा गांव में नदी की पुलिया को देखा तो क्षतिग्रस्त हो गई थी, निगमायुक्त ने पुलिया को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड क्रमांक 62 में निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने भवनों की आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रत्येक निवासी के पास उसकी आईडी हो और वह आसानी से सम्पत्ति कर जमा कर सके। निरीक्षण के दौरान मौजूद पार्षद ने इस बात पर सहमति जताई और इस कार्य में मदद करने का आश्वासन निगमायुक्त को दिया है। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी गिरगांव महादेव पर पहुंचे, वहां पर उन्होंने भोलेनाथ का पूजन अर्चना कर जलाभिषेक किया। निरीक्षण में अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, उपायुक्त रजनीश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी डा वैभव श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री रामबाबू दिनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।