एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर के लिए 24 कंपनियों ने 5500 करोड़ के निवेश को दिया है प्रस्ताव: सिंधिया

- केंद्रीय मंत्री ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए चयनित स्थल का किया निरीक्षण 
ग्वालियर ।  ग्वालियर अब देश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी (साडा) में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। ग्वालियर में स्थापित होने वाला यह एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन होगा। प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में लगभग 5,500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ करीब 18000 रोजगार के अवसर सृजित होगा।  
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दिल्ली और मुम्बई में औद्योगिक समिट के माध्यम से 24 कंपनियों द्वारा 5500 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता सामने आई। जिससे लगभग 14 हजार रोजगार का सृजन होगा। वहीं मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में 2 हजार करोड़ के निवेश से लगभग 4 हजार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि 24 कंपनियों द्वारा इन्वेस्टमेंट की सूची के परिणाम स्वरूप कंपनियों से भूमि आवंटन के समय ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने को कहा गया है।  24 कंपनियों ने आवेदन प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह केवल “एक” औद्योगिक इकाई की स्थापना नहीं है, बल्कि ग्वालियर में टेलीकॉम क्षेत्र से जुड़ी 24-25 विनिर्माण इकाइयों का पूरा औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इन इकाइयों में टेलीकॉम उपकरण और विभिन्न कंपोनेंट्स का निर्माण किया जाएगा। 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के रूप में ग्वालियर का चयन एक नए औद्योगिक अध्याय की ओर ले जाने वाला कदम है। सिंधिया ने बताया कि निवेशकों की रुचि इतनी अधिक है कि वर्तमान में उपलब्ध भूमि की तुलना में आवेदन अधिक आ रहे हैं। ऐसे में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के पहले चरण के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की पहचान की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटन बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, साडा सीईओ श्रीमती इशिका श्रीवास्तव सहित केन्द्र सरकार के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए साडा में लगभग 90 एकड़ और आईटी पार्क में लगभग 70 एकड़, यानी कुल 170 एकड़ भूमि को लेकर योजना तैयार की गई है। अंत में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष हरीश मेवाफरोश ने किया। 


posted by Admin
80

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->