बजरंग भक्त मंडल ने जनकताल गौशाला में की 1037 किलो हरे चारे की सेवा

ग्वालियर। जीव दया और सनातन संस्कृति के संवर्धन के संकल्प के साथ सामाजिक एवं धार्मिक संस्था बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंडल के सदस्यों द्वारा आज ऐतिहासिक जनकताल स्थित गौशाला में पहुँचकर गौवंश के लिए 1037 किलोग्राम हरे चारे की विशेष गौभोग सेवा अर्पित की गई।  
मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 1037 किलो हरे चारे को गौवंश के समक्ष परोसा। इस अवसर पर बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने कहा, "गौ सेवा केवल एक धर्म कर्म नहीं, बल्कि मानव जाति का परम कर्तव्य है। सनातन संस्कृति में गौमाता को राष्ट्र की आत्मा माना गया है। हमारी संस्था का यह लघु प्रयास है कि कोई भी बेसहारा गौवंश भूखा न रहे। 1037 किलो चारे की यह सेवा प्रभु इच्छा से ही संभव हो पाई है। इसके साथ ही, मानसिक शांति, लोक कल्याण और गौमाता के स्वास्थ्य की कामना के लिए आज शाम को बजरंग भक्त मंडल द्वारा इस माह का दूसरा सुंदरकांड पाठ रखा गया है, जिसमें सभी धर्मप्रेमी सादर आमंत्रित हैं। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल,सचिव राकेश मंगल,उपाध्यक्ष श्री अमन गर्ग,सह सचिव श्री नमन अवस्थी,कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल,राकेश बंसल,भानु राजपूत, कमल सिंह गर्ग,जितेंद्र राजपूत,दीपक सिंघल,अंकित तिवारी दीपक बघेल,सिद्धार्थ गुप्ता अनमोल ठाकुर,कमलेश बाबू मंगल,कार्तिक बरोलिया,हिमांशु शर्मा,गोपाल सोनी,शरद पाल, सहित दर्जनों समर्पित सदस्य, स्थानीय धर्मप्रेमी जनता और गौशाला के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। गौशाला प्रबंधन और स्थानीय जनों ने मंडल के इस अनुकरणीय कदम का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
24

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->