इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ग्वालियर। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-28 में जिले के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी और पंजीयन कराने के उद्देश्य से शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।   
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-28 में पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपने कौशल और प्रतिभा को जिला स्तर से आगे राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकते हैं। इस अवसर पर संभागीय आईटीआई प्राचार्य सचिन कौरव तथा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक संचालक नरेश कुमार और अमिताभ गुप्ता उपस्थित रहे। सहायक संचालक आशु कुमार साहू, प्रशिक्षण अधीक्षक (तकनीकी) राजेश शर्मा और प्रशिक्षण अधिकारी ललित चैकीकर ने जानकारी दी। 

posted by Admin
31

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->