तीन अवैध कॉलोनियों से निगम अमले ने हटाये निर्माण कार्य
ग्वालियर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारीयशवंत मैकले ने बताया कि सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै।अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 66 अवैध कॉलोनियों में से आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 को ग्वालियर पूर्व विधानसभा वार्ड क्र. 18 के अन्तर्गत ग्राम महाराजपुरा गिर्द के सर्वे क्र. 707, 708, 712, 712, 713, 715 लगभग रकवा 2.10 हेक्टेयर (कुल 03 अवैध कॉलोनी) भूमि पर सतेन्द्र सिंह कुशवाह पुत्र विनोद सिंह कुशवाह, मेहताब, रामेश्वर, सुरेश सिंह, भारत सिंह, दौलत सिंह पुत्रगण गोपाल सिंह, हरिराम, रूपसिंह, रमेश, बनवारी, गुलाब, राकेश पुत्रगण गिरवर, संतोष पुत्र लाखन आदि के द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई। उपरोक्त कॉलोनियों को खसरे के कॉलम क्र. 12 में दर्ज कराने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र भेजा गया है तथा पुलिस कार्यवाही भी की जा रही है। कार्रवाई में भवन निरीक्षक राजेश भदौरिया, मदाखलत अधिकारी सतेन्द्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए हजीरा स्थित लाइन नम्बर 8 के पीछे शासकीय भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाया गया। जिससे अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भवन अधिकारी राकेश कश्यप ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 के अंतर्गत लाइन नंबर 8 के पीछे शासकीय भूमि जिस पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाना है। स्थानीय निवासियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण कर लिया गया था, उक्त अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया गया किंतु पुलिस बल की सहयोग से अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई एवं शेष अस्थाई अतिक्रमण को स्थानीय निवासियों द्वारा दो दिवस के भीतर स्वयं हटाने का आश्वासन दिया गया। कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, क्षेत्राधिकारी श्रीराम सेवक शाक्य, सीएसपी नागेंद्र सिकरवार, पुलिस बल एवं ही मदाखलत बल उपस्थित रहा।