ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारिओं के लिये आज ललितपुर काॅलोनी कार्यालय पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधायक डाॅ. सिकरवार द्वारा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआ का आव्हान करते हुये कहा कि आने वाली 14 अगस्त को हमें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को लाना है। जिसके लिये आप और हम मिलकर घर-घर जाकर क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करेंगे। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि तिरंगा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे। तिरंगा यात्रा में तीन हजार से अधिक मोटर साइकिल लेकर कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में चेम्बर ऑफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, पार्षद प्रमोद खरे, आई.टी. सेल जिलाध्यक्ष आदित्य सेंगर आदि उपस्थित रहे।