मरीजों एवं अटेंडरों को भोजन वितरण कर मनाया रक्षाबंधन पर्व

ग्वालियर। शहर की एक ऐसी संस्था जो न केवल लगातार 6 वर्षों से प्रति रविवार हरे चारे की गौसेवा कर रही है, बल्कि मानव सेवा को अपना उद्देश्य बना कर प्रतिमाह अस्पताल में जाकर मरीजों एवं अटेंडरों को भोजन वितरण कर उनका सहारा बन रही है। बजरंग भक्त मंडल द्वारा भोजन वितरण में मरीज की सेहत अनुसार कभी दाल चावल, कभी खिचड़ी जैसे पौष्टिक भोजन का वितरण किया जाता है जिससे मरीज को भोजन करने में भी कोई समस्या न हो। रविवार की सेवा में मंडल के सदस्यों द्वारा 500 व्यक्तियों को दाल एवं चावलों का वितरण सुपर स्पेशलिटी एवं 1000 बिस्तर अस्पताल पर किया गया। भोजन वितरण से पूर्व सुबह हर सप्ताह की तरह ही लगभग 800 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा भी मंडल द्वारा जानकताल स्थित गौशाला में की गई। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव राकेश मंगल, संयुक्त उपाध्यक्ष विशाल  अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राम किशोर मंगल, कार्यकारिणी सदस्य पुनेश पाल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, हरीश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, भावना मोहिले, विजय बंसल, आकाश सोलंकी आदि सदस्य उपस्थित थे।

posted by Admin
97

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->