निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई

ग्वालियर। आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारी स्वस्थ रहें, जिस प्रकार निगम की सेवा पूरे मन से की है उसी प्रकार अब पूरे मन से परिवार को समय देना। यह बात गुरूवार को सभापति मनोज तोमर ने निगम सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह में कही। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पहुँचाई गई। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में राजस्व विभाग केयोगेश स्वामी, जनकार्य से उपयंत्री राजेश रावत, राजेन्द्र प्रसाद कोटिया, सामान्य प्रशासन विभाग से कन्हैयालाल कुशवाह एवं सफाई संरक्षक श्रीमती ममता लक्ष्मीनारायण, श्रीमती प्रेमा सरनाम, मुकेश जालिम आदि शामिल हैं।  इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, उपनेता सत्ता पक्ष मंगल भैया यादव, एमआईसी सदस्य शकील मंसूरी, उपनेता विपक्ष रवि तोमर, लेखा समिति अध्यक्ष अनिल सांखला, पार्षद जितेन्द्र मुद्गल, संजीव पोतनीस, मोहित जाट, पूर्व नेता प्रतिपक्षकृष्णराव दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि मदनलाल सोनी, अजय तिवारी, वरिष्ठ नेता संतोष गोडयाले  आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने किया। 

posted by Admin
231

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->