sandhyadesh

पवैया उतर सकते है मैदान में, आलाकमान में रायशुमारी

ग्वालियर। खबर यह है कि बजरंगी दादा और पूर्व मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता जयभान सिंह पवैया को भाजपा आलाकमान ने चुनावी तैयारियों के चलते मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है। सूत्रों का कहना है कि पवैया को आलाकमान उनकी पुरानी सीट से भी उतार सकता है, क्योंकि पवैया के पक्ष में संघ के कई दिग्गज व हिंदूवादी नेताओं ने बीटो लगा दिये हैं।
स्वयं पवैया ने हालांकि इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पवैया समर्थकों ने पूरी चुनावी रणनीति बना ली है। समर्थकों ने पसंदीदा सीट ग्वालियर ही बताई है, तो दूसरी ओर दक्षिण विधानसभा में भी पवैया का नाम तेजी से आलाकमान के समक्ष अंतिम फैसले पर आ गया हैं। यह तय हैं कि पवैया चुनाव लड़ेंगे, लेकिन कहां से लड़ेंगे यह अब आलाकमान के उपर निर्भर है। 

posted by Admin
3559

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->