शिकायतों का सभी अधिकारी गंभीरता से निराकरण करेंः निगमायुक्त
ग्वालियर। जन सुविधा से संबंधित आने वाली शिकायतों का सभी अधिकारी गंभीरता से निराकरण करें, सूचना कहीं से भी मिले समस्या का निराकरण तत्काल करें। इसके साथ ही सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जहां से कचरा ठिया हटाया जा रहा है वहां से द्वारा कचरा न डले। यह निर्देश निगम आयुक्त अभिषेक चैधरी ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में निगमायुक्त ने निगम अमले द्वारा साफ किए जा रहे ब्लैक स्पॉट को लेकर जानकारी ली तथा और तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि इन सभी स्थानों पर पुनः कचरा न डले। इसके साथ ही पीएचई सीवर की समस्या करते हुए सीवर संधारण के लिए कार्य कर रही लेबर को लेकर वार्डवार जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से सीवर संधारण की मशीनरी को लेकर भी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लाइन डालने के लिए रोड खोदी जाए तो अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रोड रेस्टोरेशन के लिए जीएसव्ही का उपयोग करें। पुराना मटेरियल न भरें। संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए गत सप्ताह में लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले सप्ताह में हर हाल में पांच करोड रूपये की वसूली की जाये। वहीं कार्यालय में खराब गाड़ियों की जानकारी लेकर गाड़ियां तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।