sandhyadesh

वैध अवैध होर्डिंग बैनर से आम जनता हो रही परेशान


ग्वालियर। ग्वालियर में आये दिन आने वाले नेताओं, नेताओं के जन्म दिन नेता पुत्रों के जन्मदिन या अन्य कोई भी कार्यक्रम को लेकर लगाये गये छोटे बडे बैनर होर्डिंग से इन दिनों ग्वालियर की आम जनता बेहद परेशान है। आम जन ने पुलिस एवं प्रशासन और निगम प्रशासन से महानगर में आये दिन लगने वाले होर्डिंग बैनर पर रोक लगायें जाने की मांग की है ,जिससे आम जन को हो रही परेशानी से बचाया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर में आये दिन किसी न किसी राजनेता के आगमन से लेकर उनके और उनके बच्चों के जन्म दिन सहित अन्य कार्यक्रमों के होर्डिंग बैनरों से महानगर को पाट दिया जाता है। चाहे वह बीच डिवाइडर पर लगे खंबे हों या कोई प्रतिमा वाला गोलम्बर हो या सडकों के किनारे लगे होर्डिंग पोल हों इन सभी पर इन बैनरों को बांध दिया जाता है। चाहे बैनर लगाने वाले ने निगम को शुल्क दिया हो या नहीं।

इतना ही नहीं कई नेता या अन्य आम जन न बैनर होर्डिंग को ऐसे लगाकर जाता है जो जरा सी हवा चलने पर टूट कर सडक किनारे जा रहे दुपहिया वाहन चालक के मुंह पर टकराता है। ऐसी स्थिति में दुपहिया वाहन चालक कई बार हादसे की शिकार हो जाता है। इसके लिए वाहन चालक केवल प्रशासन को कोसते तो है लेकिन वह प्रशासन से हिम्मत नहीं कर पाते कि प्रशासन इन होर्डिंग पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें तत्काल हटवा सके।

यह होर्डिंग को लगाये जाने का राजनेता से लेकन अन्य लोग इसका निर्धारित शुल्क तक निगम में जमा नहीं कराते है। वह तो अपनी दादागिरी के बल पर बस होर्डिंग लगाकर जनता को परेशान करते है। इन होर्डिंग के लगने से जहां वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन का एहसास तक नहीं होता है। वहीं यह होर्डिंग बीच में ही हवा चलने से गिर जाते हैं। और इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। आम जन ने पुलिस प्रशासन एवं निगम आयुक्त से मांग की है कि इस प्रकार से  लगने वाले होर्डिंग बैनर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए जिससे आम जन को इन होर्डिंग बैनर से कोई परेशानी ना हो।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->