महापौर, सभापति ने दो कर्मचारियों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
ग्वालियर | नगर निगम में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दो कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति मनोज तोमर ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त संघ प्रिय तथा अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दीपक भदौरिया (पुत्र स्व. बृजपाल सिंह भदौरिया) को सहायक राजस्व निरीक्षक तथा सुश्री सपना मित्तल (पुत्री खरैश बाबू मिस्त्री) को स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने नव-नियुक्त कर्मचारियों से कहा कि वे पूरी लगन और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। वहीं सभापति मनोज तोमर ने भी दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।