sandhyadesh

पीयर सपोर्ट ग्रुप मीटिंग का आयोजन, मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ संवाद

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “पीयर सपोर्ट ग्रुप मीटिंग” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी में आयोजित हुआ।
इस बैठक का आयोजन नेशनल टास्क फोर्स-मानसिक स्वास्थ्य की नोडल अधिकारी डॉ.साधना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागी छात्र छात्राओं के बीच आपसी संवाद, सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के अनुभव साझा किए और “साथ मिलकर सुनना, समर्थन देना और आगे बढ़ना” के संदेश को आत्मसात किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं, जिससे मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है।कार्यक्रम के अंत में सभी को संदेश दिया गया।इस अवसर पर डॉ.सुनीषा कुलकर्णी, डॉ.सारिका सिंह, डॉ.मेघा अग्रवाल, डॉ.रामकुमार लोधी, राजेश गुर्जवार उपस्थित रहे।

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->