sandhyadesh

दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग

- राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर बुझाई आग
- पांइटसमैन की सजगता से अग्निकांड का बडा हादसा टला
(प्रदीप कुमार वर्मा)
धौलपुर। उत्तर मध्य रेलवे के धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर बुधवार तडके एक बडा रेल हादसा टल गया। दुर्ग से उधमपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एक जनरल कोच में आग लग गई। आग लगने पर  ट्रेन को धौलपुर स्टेशन के आउटर पर रुकवाकर आग को बुझाया गया। आग बुझाने के बाद में करीब चालीस मिनट की देरी से ट्रेन धौलपुर से रवाना हुई। धौलपुर रेल स्टाफ की सजगता से एक बडा रेल हादसा टल गया। नहीं तो कोई बडा अग्निकांड हो सकता था। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों से मिली सूचना के मुताबिक गाडी संख्या 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस बुधवार तडके ग्वालियर से रवाना हुई। धौलपुर में ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण उसको थ्रू निकालना था। सुबह करीब साढे पांच बजे धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तैनात पांइटसमैन अमर सिंह ने ट्रेन के जनरल कोच के पहियों ब्रेक पैडल से आग की लपट और धुंआ  निकलते देखा। उन्होंने बिना वक्त गंवाए तुरंत लाल लाइट दिखाई और ट्रेन को रुकने का संकेत दिया और स्टेशन पर कंट्रोल को सूचना दी। इस सूचना के बाद में ट्रेन को धौलपुर स्टेशन के आगरा की ओर के आउटर सिगनल पर रोका गया। जनरल कोच के पहियों से निकलती आग की लपटों और धुएं को देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई रेल यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। उधर, जनरल कोच के पहिए के ब्रेक पैडल में आग की सूचना पर धौलपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक रामवीर मीना इंजीनियरों की टीम तथा रेलवे के अन्य कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंगुइशर की मदद से करीब तीस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। मीना ने बताया कि संभवत: गर्मी के कारण ही जनरल कोच के ब्रेक पैडल में आग लगी थी। पाइंटमैन की सतर्कता से समय पर आग लगने की जानकारी मिल गई,जिसे समय रहते बुझा दिया गया। इसके बाद में ट्रेन को करीब चालीस मिनट के बाद में आगरा की ओर रवाना किया गया।

posted by Admin
86

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->