sandhyadesh

दिनदहाड़े बीएसएफ जवान की बेटी से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने लूटा 10 तोला सोना

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। एटीएम तिराहे के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती से सोने से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक पुरानी छावनी निवासी शेजू सिकरवार शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बहोड़ापुर तिराहे स्थित केप्री लोन्स बैंक से सोना लेकर आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में लोन के लिए जमा कराने जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर करीब 10 तोला सोने के जेवरों से भरा बैग छीन लिया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। ये जेवर शेजू सिकरवार और उनकी मां प्रिया सिकरवार के थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शेजू के पिता अरविंद्र सिंह सिकरवार बीएसएफ में पदस्थ हैं और वर्तमान में बंगाल में तैनात हैं। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवती एक बैंक से सोना निकालकर दूसरे बैंक में गिरवी रखने जा रही थी, तभी एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया। लूटे गए सोने का वजन करीब 10 से 11 तोला बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। 

posted by Admin
61

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->