sandhyadesh

नगर निगम सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयासरतः निगमायुक्त

ग्वालियर । शहर की सीवर संधारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में नगर निगम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की मौजूदा सीवर व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे दुरुस्त करने के विभिन्न विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। 
निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा वर्तमान ठेका प्रणाली की जानकारी दी गई, साथ ही यह भी बताया गया कि यदि सीवर संधारण का कार्य नगर निगम अपने स्तर पर करता है, तो इसके लिए किन-किन संसाधनों जैसे मशीनरी, श्रमिक और अन्य व्यवस्थाओं की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही इन व्यवस्थाओं पर आने वाले संभावित खर्च का भी आकलन किया गया। इसके साथ ही यदि मशीनरी किराए पर लेकर कार्य किया जाए तो कितना खर्च संभावित है इसको लेकर भी चर्चा की गई। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि नगर निगम लगातार सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयासरत है, ताकि ग्वालियर शहर की सीवर व्यवस्था को स्थायी रूप से सुधार कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में निगम आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पार्षद गण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को नोट कर उन पर विशेष ध्यान दें और उनके निराकरण के लिए क्या कार्रवाई की जानी है इसकी जानकारी दें।
बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, श्रीमती प्रेमलता धर्मेंद्र जैन, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, शकील मंसूरी, पार्षद गिर्राज कंसाना, श्रीमती कमलेश तोमर, श्रीमती अपर्णा पाटील, बृजेश श्रीवास, जितेंद्र मुद्गल, संजीव पोतनीश, मनोज राजपूत, कपिल शर्मा, अंकित कटठल, सुरेश सोलंकी, सुरेंद्र साहू सहित अनेक जनप्रतीनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित थे। 

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->