नगर निगम ग्वालियर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के उपलक्ष पर नोडल अधिकारी श्री रजनीश गुप्ता के निर्देशन में केसर टावर रेसकोर्स रोड मैं आने वाले समस्त नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से केसर टावर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों एवं संसाधनों की जांच एवं उनके उपयोग हेतु स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के फायर ऑफिसर उमंग प्रधान सहायक फायर ऑफिसर जोगेंद्र सिंह एवं केशर टावर के फायर एंड सेफ्टी मैनेजर भास्कर शर्मा एवं स्टाफ मौजूद रहे।