कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली 28 को
ग्वालियर। कांग्रेस की संविधान बचाऔ रैली का आयोजन आगामी 28 अप्रैल को ग्वालियर में किया गया है। रैली में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रभारी बनाए गए है। इसके साथ ही सभी कांग्रेस पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड के प्रभारी होंगे। यह सभी प्रभारी अपनी विधानसभा एवं वार्डों में गली-मौहल्लों में घर-घर जाकर प्रत्येक नागरिक से संपर्क करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बैठक में कहा कि ग्वालियर में 28 अप्रैल को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है। जिला प्रबंध कार्यकारिणी का प्रत्येक सदस्य और हर ब्लॉक अध्यक्ष रैली को विशाल बनाने की तैयारियों में जुट जाये। उन्होंने कहा कि आज हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहाँ लगातार देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। सत्ता के नशे में चूर कुछ ताकतें संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को चोट पहुँचा रही हैं, जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। ऐसे समय में चुप रहना, आँख मूंद लेना देश के भविष्य से गद्दारी होगी। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने तय किया है अब नहीं सहेंगे और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाएंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक डॉ. सतीश सिह सिकरवार, विधायक सुरेश राजे, प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, राहुल शर्मा, दशरथ सिंह गुर्जर, संजय सिंह राठौर, महेन्द्र चतुर्वेदी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, सुरेन्द्र यादव, रविन्द्र सिंह चैहान, राजा गुर्जर, श्रीमती मीनू परिहार, सौरभ जैन, अनिरूद्ध सिंह तोमर आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेलएवं आभार व्यक्त सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर ने किया।