स्काउट गाइड के होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन हुआ

ग्वालियर। भारत स्काउट गाइड जिला संघ द्वारा डफरिन सराय मुख्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया, जिला मुख्य आयुक्त एवं पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी, बीएड कॉलेज के प्राचार्य आदर्श पंडित, मुख्यालय आयुक्त विनय अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा, अजय मिश्रा, धीरज बंसल एवं बीएमएस के जिलामंत्री पुष्पराज सिंह सिकरवार उपस्थित थे।  
कवियों में राष्ट्रपति पुरस्कृत सुनील त्रिपाठी निराला, विपिन तोमर शाहिल, दिल्ली से डॉ मनीषा गिरि, आकाश अर्चित एवं मप्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र भदौरिया अनजान थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेशू राजावत, जिला आयुक्त गाइड आशा सिंह, डीटीसी सुरेश चंद्र शर्मा, साधना अगिनहोत्री, संयुक्त सचिव राकेश आर्य, सह सचिव संगीता आर्य, सहायक आयुक्त राजेंद्र ठाकुर, डीओसी भिंड वीर सिंह, दतिया डीओसी अतिवल सिंह, आजीवन सदस्य बृजेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला संयोजक सुनील आर्य, राजेंद्र शर्मा, प्रीतम गोयल, धर्मेंद्र सिकरवार, सुजीत जैन, प्रताप माहौर, नरेंद्र पिप्पल रोवर रेंजर उपस्थित थे। डीटीसी सुरेश शर्मा ने कवियों एवं अतिथियों को गुलाल अबीर लगाया। कार्यक्रम का संचालन एएसओसी शंकर सिंह ने किया। 

posted by Admin
264

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal