हरि पर्वत पर योग व ध्यान के लिये तैयार हो रहा है स्थान, कलेक्टर ने लिया जायजा


ग्वालियर । हरि पर्वत पर योग व ध्यान के लिए विशेष स्थल विकसित किया जा रहा है। इस स्थल को भारतीय पद्धति से गोबर से लीपकर पवित्र स्थल का रूप दिया जा रहा है। ग्वालियर शहर की अलापुर पहाड़ी पर सिटी फोरेस्ट विकसित कर हरीतिमा की चादर ओढ़ाई जा रही है, जिसे “हरि पर्वत” नाम दिया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को “हरि पर्वत” पहुँचकर यहाँ कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। 
हरि पर्वत पर सुनियोजित वृक्षारोपण के साथ-साथ सुबह की सैर के लिये पाथ-वे बनाया जा रहा है। साथ ही इसे पर्यटन स्थल का रूप देने के प्रयास भी हो रहे हैं। शहर को हरा-भरा करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे कार्य तेजी से आकार ले रहे हैं। यहाँ पर रोपे गए पौधे तेजी से पेड़ों का आकार ले रहे हैं। हरि पर्वत पर अर्बन फोरेस्ट के विकास में राम आस्था मिशन संस्था का सहयोग लिया गया है। जिला प्रशासन, नगर निगम व वन विभाग एवं जन सहयोग से हरि पर्वत विकसित किया जा रहा है। 

posted by Admin
606

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->