60 जिलाध्यक्षों की सूची देर रात तक, ग्वालियर में तीन नामों से एक घोषित होगा...?
ग्वालियर/ भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्षों की सूची देर रात तक जारी हो सकती है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से गये नामों के बाद दिल्ली आलाकमान संगठन ने इन पर मुहर लगा दी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक लगभग 60 जिलाध्यक्ष देर रात्रि तक कभी भी घोषित कर दिये जायेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्षों के लिए कुछ बडे शहरों में विवाद के चलते शहर और ग्रामीण के अलग अलग अध्यक्ष घोषित कर आपसी सामंजस्य बनाया जाएगा। ग्वालियर में भी आखिरी तीन नामों से एक का नाम फायनल कर दिया है। पहले ग्वालियर को होल्ड रखे जाने की संभावना थी लेकिन अब ग्वालियर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष सूची के साथ ही घोषित किये जाने की संभावना है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्ष को लेकर ग्वालियर -चंबल संभाग के जिलों में ही टकराव की स्थिति बन रही थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने आपसी सदभाव के जरिये पार्टी नेताओं में सामंजस्य बना लिया है।